

इटारसी / राजपूत समाज इटारसी द्वारा आयोजित महाराणा कप कबड्डी प्रतियोगिता 2026 पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ जारी है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीता शरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा कबड्डी मैच का उद्घाटन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 16 पुरुष एवं 16 महिला वर्ग की टीमें शामिल हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, खंडवा, नर्मदापुरम सहित अन्य जिलों की टीमें प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा रही हैं। कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में प्रतियोगिता के प्रचार एवं जन-जागरूकता हेतु सभी खिलाड़ियों द्वारा सद्भावना रैली निकाली गई। सद्भावना रैली प्रातः 11:00 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। रैली के माध्यम से खिलाड़ियों ने नागरिकों को कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए आमंत्रित किया। रैली में खिलाड़ियों ने एकता, भाईचारे एवं खेल भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे, सभापति राकेश यादव सहित राजपूत समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
*प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा*
फाइनल मुकाबले में भाग लेने वाली दोनों टीमों के उत्साहवर्धन हेतु राजपूत समाज इटारसी द्वारा सभी खेल प्रेमियों एवं नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

