
सिवनी मालवा / बानापुरा के सामाजिक कार्यकर्ता बाबा श्याम के अनन्य भक्त दिलीप अग्रवाल (चंगु सेठ) की धर्मपत्नी, सनी अग्रवाल की माताजी श्रीमती नीलिमा अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो गया है।जिनकी अंतिम यात्रा सोमवार को निजी निवास से स्थानीय मुक्तिधाम बानापुरा में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक जताया गया, व्यापारियों ने बाजार बंद कर शोक प्रकट किया। उनका अंतिम संस्कार बानापुरा मुक्तिधाम पर किया गया। जहां सामाजिक, राजनीतिक सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

