
नर्मदापुरम / केंद्रीय बजट 2026-27 नारी सशक्तिकरण, समावेशी विकास और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करता है। भाजपा महिला मोर्चा, नर्मदापुरम इस दूरदर्शी पहल का स्वागत करते हुए सोमवार को जिला कार्यालय में रंगोली के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी लोकेश तिवारी, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री वंदना दुबे, मीडिया प्रभारी अमित महाला, सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र चौहान, सह संयोजक राहुल ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंचल राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष कविता राजपूत, सुचित्रा यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

