

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी इटारसी के निवास पर पहुंचे 27 बसों के बस मालिक, कुछ दुकानदार और एजेंट मदद की गुहार लेकर। मामला था कि रेलवे स्टेशन के पास के बस स्टैंड को बंद कर दिया गया है और नए बस स्टैंड को चालू किया। जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार सहित बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। यह बात सभी ने तिवारी के सामने रखी, तो कांग्रेस नेता गजानंद तिवारी ने तत्काल एसडीएम से फोन पर सभी के सामने चर्चा की और गज्जू तिवारी के साथ कुछ लोग एसडीएम कार्यालय भी पहुंचे। एसडीएम से गज्जू तिवारी ने फोन पर चर्चा कर 11:00 बजे मिलने के लिए समय मांगा और फोन पर कहा कि सभी बस मालिक बस के चक्के को रोक देंगे, धरना करेंगे, हम उनके साथ हर लड़ाई मे खड़े है। बस के पहियों को भी रोकेंगे, बस मालिक कह रहे है क्योंकि यह सिर्फ इनकी रोजी-रोटी का सवाल नहीं बल्कि गांव से आने वाले छोटे-छोटे बच्चों स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी, गरीब, मजदूर, किसान जो गांव से आते हैं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है और परेशानी बढ़ गई। इटारसी सहित आसपास के ग्रामीण हजारों की संख्या में आते हैं।
*कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी कल करेंगे एसडीएम से मुलाकात*
जिसमें बस मालिक, दुकानदार, एजेंट एवं इटारसी के समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे और मांग करेंगे कि 5 मिनट के लिए बसों का इटारसी में आना जाना फिर से शुरू किया जाए। जिसमें यात्री को उतार दिया जाए और यात्रियों को ले लिया जाए। अगर मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी के नेतृत्व में करेंगे प्रदर्शन आंदोलन। प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने वीडियो के माध्यम से भी शासन प्रशासन से अपील की है कि बस स्टैंड पर पूर्व की तरह 5 मिनट के लिए बस को भेजा जाए। लोग परेशान हो रहे हैं वैसे ही भाजपा की सरकार में महंगाई से त्रस्त है और परेशान ना करें।

