
नर्मदापुरम / बैठक में मुख्य वक्ता नर्मदापुरम से पधारे हुए प्रसन्ना हर्णें ने कहा कि देश के सभी गांवों, गरीबों और किसानों के चहुमुखी विकास एवं जरूरतमंदों को ग्राम स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए ही केन्द्र सरकार द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात वी.बी. जी-राम-जी अधिनियम 2025 लागू किया गया है।’हर हाथ को काम’ मुहैया कराने के लिए इस अधिनियम में एक ग्रामीण परिवार को अब 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है। मनरेगा अधिनियम में रोजगार की यह गारंटी मात्र 100 दिन की थी। श्री हर्णें ने कहा कि “वी.बी. जी-राम-जी” योजना देश के सभी गांवों की तस्वीर बदल देगी है। यह गरीबों, खेतीहर मजदूरों, किसानों सभी के लिए बेहद लाभकारी है। इस योजना से गांवों के विकास को भी मजबूती मिलेगी। बैठक में रामपुर मंडल के सम्मानीय अध्यक्ष विनय यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक माहला, पूर्व जिला महामंत्री बहादुर चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामफल पटैल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओपी यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिलीप , विकास पटेल शिवाजी, महावीर यादव, कन्हैया यादव, मंडल मीडिया प्रभारी मनीष यादव सहित रामपुर मंडल के सभी सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण एवं मंडल के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

