नर्मदापुरम / सातरास्ते एवं अमर चौक पर आज तक कोई भी सुलभ कॉम्प्लेक्स नहीं बना है, जिसकी वजह से राहगीरों और दुकानदारों को होती है परेशानी। रेलवे स्टेशन से सेठानी घाट जाने के लिए रास्ते में अमर चौक पड़ता है, यहां महिलाये भी आती है, लेकिन इस बार किसी का ध्यान नहीं जाता है कि सुलभ कंपलेक्स बने, जिससे कि आमजन को असुविधा ना हो। अमर चौक के आसपास लोग यूरिनल नहीं होने से पूर्व बनी पानी की टंकी के पास ही यूरिन करते हैं, जो की देखने में अशोभनीय लगता है। आखिर आमजन के लिए आवश्यक शौचालय हेतु निर्माण कराना नगर पालिका का दायित्व है।

