सिवनी मालवा / विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम जिला समिति की प्रमुख बैठक हुई संपन्न। बैठक में धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान को लेकर रशीद कट्टों का हुआ वितरण। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुर जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद नर्मदा पुर जिले के जिला कार्यसमिति एवं सभी 8 प्रखंडों के प्रमुख पदाधिकारियों की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक स्थानीय श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर भवन में बैठक में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, नर्मदापुरम विभाग संगठन मंत्री उमेश पराशर, जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे, जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, जिला संयोजक नितिन मेषकर आदि की उपस्थिति में भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना संगठन आचार पद्धति से कर शुभारंभ किया गया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री उमेश पराशर मार्गदर्शन देते हुए समाज पर आने वाली चुनौतियां एवं उनसे निपटने हेतु संगठन को हर गांव हर बस्ती मोहल्ले स्कूल कॉलेजों अधिक से अधिक समितियां बनाने सबल युवा आदि पर जोर दिया । समरसता कार्यक्रम बलिदान दिवस घर लव जिहाद वापसी सत्संग केंद्र एवं समिति विस्तार आगामी कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की विहिप संगठन केंद्रीय कार्यक्रम धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान 5 फरवरी से 20 फरवरी तक चलने वाले अभियान हेतु जिले के 8 प्रखंडों बड़े केंद्रों पर अभियान का लक्ष्य तय किया गया । संगठन के धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान से ही संगठन के निरंतर संचालन आंदोलन सेवा प्रकल्प पूर्णकालीन व्यय बैठक वर्ग आदि का संचालन समाज द्वारा दिए निधि के संग्रह से होता हे। जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से इस पुनीत अभियान में लगने एवं अधिक से धर्म रक्षा निधि संग्रह करने का आव्हान किया जिला बैठक में संगठन विस्तार में इटारसी समिति में संदीप यदुवंशी सोशल मीडिया प्रभारी, नगर सह संयोजक संदीप चौरे, नगर सुरक्षा प्रमुख राज सराठे, नगर सेवा प्रमुख आकाश मेहरा, सह सेवा प्रमुख कुलदीप राजपूत, नगर सह संयोजक हिमांशु तिवारी आदि की घोषणा की गई । बैठक का संचालन जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने किया एवं सभी का आव्हान जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे ने व्यक्त किया गया। विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम जिले की जिला बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनिरुद्ध चंसोरिया, जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप दायमा जिला बालोपासना, अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा, जिला जिला सह सेवा प्रमुख रामदास जांगड़े, माखन नगर बाबई नगर मंत्री अशोक वर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नर्मदापुरम नगर मंत्री किशोर गौर, सह मंत्री सुरेन्द्र साहू सिवनी मालवा, ग्रामीण मंत्री उमेश अंकिले, नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर संयोजक भूरू बग्गन, नगर समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले, सह समरसता प्रमुख बलराम विश्वकर्मा, मातृशक्ति संयोजिका राधा विश्वकर्मा, दुर्गावाहिनी संयोजिका रिंकी नाथ, नगर सह गौरक्षा प्रमुख वीरू गन गोरे के साथ जिला एवं प्रखंडों के पदाधिकारी शामिल हुए।

