


नर्मदापुरम / समस्त स्वाष्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कौरव के आव्हान पर सोमवार दिनांक 2 फरवरी को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के नाम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम को महासंघ की 14 मूत्रीय मांगी को लेकर चरबद्ध आंदोलन की जानकारी के संबंध में ज्ञापन सौपा। लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारी 9 फरवरी को जन प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। चरणबद्ध आंदोलन का शखनांद ज्ञापन के माध्यम से किया। इस अवसर पर समस्त स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह मीना, कृष्णा सेठ, सत्येंद्र यादव, शिखा शर्मा और अतुल दुबे उपस्थित रहे।
प्रमुख मांगे…..
1.विभिन्न केडर के ग्रेड पे परिवर्तन।
2.अन्य राज्यों के भांति पदनाम परिवर्तन।
3. रात्रि कालीन आकस्मिक चिकित्सा भत्ता दिया जाए।
4.रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, अटेंडेंट को रेडिएशन जोखिम भत्ता मिले।
5. ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज की भांति समस्त मैडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर कर्मचारी को तीन एवं चार वेतन वृद्धि दी जाएं।
6. आउटसोर्स एवं रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाई जाएं।

