

नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण रविवार को भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला बजट है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर दूरदर्शी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम है। 24 मंडलों में भी बजट का लाईव प्रसारण पर सुना गया। बजट पर जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि यह बजट युवा-केंद्रित और सुधार-प्रधान रोडमैप पेश करता है। युवा शक्ति युवा भारत फिस्कल डिसिप्लिन के साथ भारत के उज्जवल भविष्य के लिए रणनीतिक रूप से कैपिटल अलोकेशन और स्किल डिमांड = ज्यादा नौकरियाँ, ज्यादा एक्सपोर्ट्स, और ज्यादा आधुनिक इंडस्ट्रीज पर आधारित है।
बजट प्रसारण के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। संभागीय प्रभारी कांतदेव सिंह ने संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर मार्गदर्शन देते हुए पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो विचारधारा के आधार पर राष्ट्रहित में कार्य करता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, नर्मदापुरम संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, ठा.विजयपाल सिंह, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, शंभू सोनकिया, भरतसिंह राजपूत, विवेक गौर, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, राजेश गौर, गोपालदास दूदानी, मंत्री प्रांशु राने, गोविंद राय, रीता ठाकुर, संदीप जैन, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, अमित महाला, राजा तिवारी, राहुल पटवा, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, महेन्द्र यादव, रूपेश राजपूत, नंदू यादव, राहुल चौरे, मयंक मेहतो, प्रदीप पटेल, मनीष चतुर्वेदी, विनय यादव, योगेश मालवीय, विपिन यादव, बलराम ठाकुर, छोटेसाहब पटेल, पवन झा, भागवती पटेल, वरूणसिंह रघुवंशी, नीरज तिवारी, धर्मेन्द्र गुर्जर, सुनील गौर, सुशील बरखड़े, दीपेन्द्र राजपूत कृतिक शिवहरे, मुन्ना ग्वाला, दुर्गेश राजपूत, पंकज चौहान उपस्थित रहे।

