

नर्मदापुरम / संत रविदास जी की जयंती एवं माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर माँ नर्मदा जी के आँगन हलवाई चौक में माँ नर्मदा जी की खिचड़ी प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर सत्या चौहान, धनीराम गौर, जितेन्द्र बड़वानिया, नर्मदा प्रसाद मौर्य, राजू साहू, गौरव जैन, रोहित रतनानी, केशव राठौड़, नहीम ,दीपक केवट एवं अरविंद पटवा सहित अन्य सदस्यों द्वारा प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना मिली।

