
नर्मदापुरम / शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के पास ओवर ब्रिज के सामने नजूल शीट नंबर 41 के प्लाट नंबर 4/1 पर वर्षो पुरानी सैय्यद पीर साहब की दरगाह स्थित है। जिस पर मुस्लिम समाज के साथ सभी धर्मों के अनुयायी अपनी आस्था और अक़ीदत के साथ ज़ियारत करने आते है। दरगाह के पास नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा बॉउंड्रीवाल का निर्माण कार्य किया गया है। दरगाह में मुख्य मार्ग से आने व जाने का एक मात्र रास्ता यही है। उक्त रास्ते पर ही शासकीय आवास में निवास करने वाले रीता उइके जो उद्यानिकी विभाग नर्मदापुरम में डायरेक्टर पद पदस्थ है। उनके द्वारा नेट फैंसिंग व गेट लगाकर उक्त रास्ते को पूर्णता बंद कर कर दिया गया। इस विषय को लेकर अंजुमन कमेटी के सदर जब्बार खान ने बताया कि हमने इस संदर्भ मे सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत कर निराकरण करने का निवेदन किया गया है। आगामी 3 फ़रवरी को शबे बारात का पर्व है, जिसमे लोग दरगाह पर हाज़री के लिए आते है। दरगाह जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाया जाए जिससे दरगाह तक जाया जा सके।

