

नर्मदापुरम / जय हो समिति द्वारा माँ नर्मदा की स्वच्छता, निर्मलता एवं संरक्षण के संकल्प के साथ निरंतर चलाया जा रहा माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान अपने 286वें सप्ताह में भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत समिति के सदस्यों द्वारा विवेकानंद घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इस दौरान घाटों पर फैले कचरे, प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उचित निस्तारण किया गया। साथ ही माँ नर्मदा को स्वच्छ रखने का संदेश भी आमजन तक पहुँचाया गया। जय हो समिति के सदस्यों ने कहा कि माँ नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था और जीवनदायिनी हैं। उनकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। समिति द्वारा यह अभियान निरंतर प्रत्येक सप्ताह चलाया जा रहा है, ताकि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी रहे। अभियान के दौरान उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने माँ नर्मदा की स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक मुक्त घाट बनाने का संकल्प लिया। जय हो समिति ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे माँ नर्मदा घाटों पर गंदगी न करें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्यगण सागर पटेल, संजू प्रजापति, राजा मालवीय, ओम विश्वकर्मा, हर्षित पाल, अनुराग वर्मा, अजय बावरिया, सौरभ वर्मा, कौशिक बावरिया, राजा यादव, गणेश यादव, राजेश वर्मा, पीतम चक्रवर्ती, जतिन यादव उपस्थित रहे।

