नर्मदापुरम / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया में करियर वेबीनार श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न व्यवसाय एवं संस्थाओं से जुड़े उद्यमी अतिथियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें श्रीमती शिवानी श्रीवास्तव एवं आशीष श्रीवास्तव फैशन डिजाइनिंग, श्रीमती चांदनी शुक्ला चांदनी ब्यूटी पार्लर इटारसी, श्रीमती वंदना नामदेव, विनोद राय एवं एम.एस. हिंडोलिया शासकीय महाविद्यालय डोलरिया, श्रीमती आरती राजपूत भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष एवं वीरेंद्र गौर कॉरपोरेट कर्मी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को करियर के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती गीता देवी, पंथी मैडम एवं कैरियर गाइडेंस प्रभारी श्रीमती ज्योति खन्ना द्वारा संपूर्ण व्यवस्था संचालित की गई। आभार विद्यालय के प्राचार्य प्रभात दुबे द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मुकेश शुक्ला द्वारा किया गया।

