
नर्मदापुरम / शनिवार दिनांक 31 जनवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया में “कैरियर वेबीनार श्रृंखला” के अंतर्गत विभिन्न व्यवसाय एवं संस्थान से जुड़े उद्यमी की श्रृंखला में श्रीमती आरती राजपूत (भा.कि.संघ,जिला अध्यक्ष) (जिंदगी जन कल्याण शिक्षण समिति डोलरिया एवं श्री आनंदी शंकर गौशाला डोलरिया) द्वारा गौशाला को स्वावलंबी बनाने के लिए उनके गोबर से बने विभिन्न उत्पादों को लघु उद्योग के रूप में विकसित करने हेतु विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था का संचालन कैरियर एवं गाइडेंस प्रभारी ज्योति खन्ना द्वारा एवं आभार विद्यालय प्राचार्य प्रभात दुबे द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मुकेश शुक्ला द्वारा किया गया।

