





नर्मदापुरम / माघ पूर्णिमा को संत श्री समर्थ रामजी बाबा के प्रति आस्था और समर्पण का भाव, ग्रामीण लोक आस्था के प्रतीक के रूप में रामजीबाबा का मेला नर्मदापुरम की पहचान है । सौहार्द और आस्था के इस पुनीत पर्व पर शहर के अलावा आसपास क्षेत्र के ग्रामीण आकर बाबा की समाधि पर प्रसाद चढ़ाते हैं। प्रसाद चढ़ाने महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगी लगी है एवं प्रसाद चढ़ाने अपनी बारी का इंतजार करते हैं। प्रसाद चढ़ाने वालों भक्तों की समाधी पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लग जाती है जो देर रात्रि तक यह सिलसिला नहीं टूटता है। संत राम जी बाबा की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। शनिवार को राम जी बाबा मेले का उद्घाटन भी हुआ है। शनिवार सायं 5 बजे नगर पालिका परिषद द्वारा राम जी बाबा समाधी पर विधिवत पूजा कर आरती भी की गई। राम जी बाबा मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी साधन जैसे झूला आदि आते हैं। समाधी स्थल पर तुला दान भी किया गया एवं आज ही के दिन राम जी बाबा समाधि स्थल पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है जिसमें हजारों लोग भंडारे में प्रसादी ग्रहण करते हैं। राम जी बाबा समाधि के सामने भी श्री राम जी बाबा भंडारे के नाम से कई वर्षों से भंडारा किया जाता है जिसमें भी लोग भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने जाते हैं। माघ पूर्णिमा पर रामजी बाबा के नाम से पूरा शहर भक्ति में नजर आता है। शहर में यातायात अधिक होने से पुलिस प्रशासन द्वारा भी यातायात को व्यवस्थित करने पुलिस ने अच्छी व्यवस्था की है।

