नर्मदापुरम / सोहागपुर परियोजना के अंतर्गत शहरी सेक्टर के अंबेडकर वार्ड की कार्यकर्ता श्रीमती जनक कुमारी राठौर को संगठन एवं सेक्टर द्वारा भाव भीनी विदाई दी गई। उनके रिटायरमेंट पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ विदा किया और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

