
सिवनी मालवा / नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर से आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक धार्मिक यात्रा का शुभारंभ हुआ। यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगभग 5 करोड़ हस्तलिखित राम नाम लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गए। “जय जय श्री राम” के जयघोष के साथ यात्रा की शुरुआत हुई और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर दीपक दीक्षित ने सभी श्रद्धालुओं का फूल माला से स्वागत किया और सभी श्रद्धालुजन का वंदन एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह सिवनी मालवा शहर के लिए गर्व का क्षण है। वर्षों से संकीर्तन करते आ रहे श्री राम नाम प्रचार समिति के सदस्य आज अपने साथ करोड़ों राम नाम लेकर अयोध्या जा रहे हैं, जो नगर के लिए अत्यंत गौरव की बात है। रामफेरी मंडल के अध्यक्ष ब्रजकिशोर लोवंशी ने बताया कि यह यात्रा देश की प्रगति, सिवनी मालवा सहित पूरे भारतवर्ष में अकाल व महामारी न आए, इस मंगलकामना के साथ की जा रही है। यह सभी राम नाम नगर में प्रातःकाल निकलने वाली राम फेरी के सदस्यों एवं भक्तों द्वारा श्रद्धा भाव से लिखे गए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा लिखी गई राम नाम की यह पुस्तिकाएं अयोध्या पहुंचकर श्री राम नाम बैंक में जमा की जाएंगी। विशेष बात यह है कि सिवनी मालवा का भी अयोध्या स्थित श्री राम नाम बैंक में खाता खोला गया है, जिसमें यह समर्पण दर्ज होगा। वहीं श्रद्धालु आशीष मालवीय ने कहा कि हर वर्ष जब भी श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे तब 5 व्यक्तियों की अयोध्या की यात्रा का खर्चा उनके द्वारा वहन किया जाएगा। दीपक दीक्षित, गंभीर रघुवंशी, सागर पाल, नर्मदा गौर, आशीष मालवीय सहित अन्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर के के यदुवंशी, चैन सिंह एरपचे, विष्णु लोवंशी, विष्णु मालवीय, रामवतार लोवंशी, राम विलास लोवंशी, रामसेवक वर्मा, कृष्ण बाई, शारदा बाई, सुधा एरपचे और समस्त बड़ी संख्या में राम फेरी मंडल के समस्त ओर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। जिससे नगर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक यात्रा के साक्षी बने।

