
नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो भारत, फिट भारत” संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने गुरुवार को नर्मदापुरम स्थित सांसद संवाद केंद्र कार्यालय से राजपूत समाज के युवाओं को कबड्डी मैट का वितरण किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि युवाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के युवाओं को खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, राजपूत समाज इटारसी शशांक बेस गोल्डी, मोती सिंह राजपूत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकास नारोलिया, लक्ष्मण बेस, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, धर्मेंद्र जाट, मनीष ठाकुर, धीरेन्द्र सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, पिल्लू ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, सचिन तोमर, जितेन्द्र सिंह राठौर, बृजेन्द्र सिंह सोलंकी, देवेन्द्र सिंह राजपूत, योगेंद्र सोलंकी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल के गणमान्य नागरिक एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

