

इटारसी / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रसूलिया नर्मदापुरम की ओर से संगम प्रोजेक्ट के तहत गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन विषय पर रामवृद्ध जनकल्याण समिति में कार्यक्रम किया गया। जिसमें वृद्धजनों को मेडिटेशन कराया गया। म्यूजिकल एक्साइज, मोटिवेशनल स्पीच के द्वारा उन्हें बताया गया कि हम संसार की परिस्थितियों के बीच में रहते हुए भी खुद को किस तरह से खुश रख सकते हैं। अपने मन को कैसे उत्साहित करें, मन जीते जगत जीत, अगर हमने अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दे दी तो हम संसार को जीत सकते हैं। इसलिए कभी भी नकारात्मकता को मन में प्रवेश न करने दे, सकारात्मक विचार हमारे मन की शक्ति को बढ़ाते हैं। हमारी शारीरिक शक्ति का भी विकास करते हैं हमारे अंदर उत्साह भरते हैं। उक्त विचार नर्मदापुरम से आई बी के सुनीता ने दिए, साथ ही उनका सम्मान किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष गौरव बढ़ाने के लिए अतिथि के रूप में नवनीत कोहली, नगर पालिका से लता पहुंचे।

