
नर्मदापुरम / नर्मदापुर नगर की शिवाजी बस्ती में रविवार 1 फरवरी को कामाख्या गार्डन वाले स्थान पर विराट हिन्दू समागम होगा। इस हिन्दू समागम में हिन्दू परिवारों को पीले चावल व आमंत्रण पत्रक देकर आमंत्रित किया जा रहा है। शिवाजी बस्ती के स्वयंसेवकों द्वारा घर घर पीले चावल बांटे जा रहे है। रविवार को सुबह 9.30 बजे कोठी बाजार स्थित शक्ति मंदिर प्रांगण से मातृ शक्तियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे व हिन्दू सम्मेलन होगा। शुक्रवार को शिवाजी बस्ती में हनुमंत सिंह, संजेश राजपूत, मनीष परदेशी, श्याम कहार, लोकेश साहू, प्रदीप श्रीराम सहित अन्य स्वयंसेवकों ने हिन्दू परिवारों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

