
सिवनी मालवा / भामाशाह मार्ग वार्ड नंबर 9 में चल रही राम कथा सत्संग का आज चतुर्थ दिवस संपन्न हुआ। जिसमें ज्ञान भक्ति वैराग्य से इस जीव का उद्धार होता है। वह मनुष्य धन्य है जिसका मन भगवान के श्री चरणों में लगता है। जिनका मन कथा और सत्संग में लगता है, वह मनुष्य की जिव्या धन्य है जो हरि भजन करती है। उस जीव के पद धन्य है जो मंदिर की ओर सत्संग की और परमार्थ की ओर बढ़ते हैं। शुक्रवार को राम कथा सत्संग का चतुर्थ दिवस संपन्न हुआ। यह कथा 27 जनवरी से 31 जनवरी तक सिवनी मालवा के वार्ड नंबर 9 में सिध्दीविनायक महिला मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है। कल 31 जनवरी को कथा का विराम दिवस है। कल की कथा दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। आयोजक मंडल ने सभी नगर वासियों से इस पावन कथा में विश्राम दिवस पर सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया है। कथा में नित्य बड़ी संख्या में नगर वासी सम्मिलित हो रहे हैं। कथा व्यास सनातन की महिमा को जन-जन तक पहुंचने वाले अपनी सरल और सहज वाणी से महंत गोविंद दास भीलट देव मंदिर अपनी मधुर वाणी से राम कथा श्रवण करा रहे हैं और राम कथा सुन जीवन धन्य कर रहे हैं नगर वासी।

