नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे के मार्गदर्शन में शुक्रवार दिनांक 30/01/2026 से 5/ 02/2026 तक एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय ग्राम बुधवाडा में आयोजित किया जा रहा है। वहीं जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दिवाकर ने बताया कि उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. डी.एस खत्री ने युवाओं को अनुशासन एवं समय के महत्व को बताया। साथ ही शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गार्गव ने युवाओं को सात दिवसीय शिविर की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उनके साथ उनका स्टाफ तथा ग्राम बुधवाडा के सरपंच एवं सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बीच राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी साहिल तिलोटिया, सहायक प्राध्यापक चिराग झामडे एवं दलनायक धर्मेंद्र कटारे, उपदलनायक वेदांत, प्रिंस, मनीष, अभिषेक कुलदीप ने शिविर स्थल पहुंचकर प्रांगण की साफ सफाई की ।

