नर्मदापुरम / शुक्रवार को नगर काँग्रेस कमेटी के आव्हान पर स्थानीय गाँधी पार्क मे समस्त काँग्रेसियो ने एकत्रित होकर गाँधी जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 77वी पुण्यतिथि मनाई। जिसमें कपिल फौज़दार ने गाँधी जी कि विचारधारा को देश की उन्नति और उत्थान का सूचक बताया। सत्येन्द्र फौज़दार ने गाँधी के बताये गये मार्ग पर चल कर कैसे देश ने अहिंसा के रास्ते देश को स्वतंत्र कराया, इस पर प्रकाश डाला। मंजुल मङी ढिमोले ने गाँधी से राष्ट्रपिता बनने तक के सफर पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से धर्मेंद्र तिवारी, अनोखे राजोरिया, अरूण दीक्षित, मधुसूदन यादव, अजय सैनी, लखन रघुवंशी, फैज़ान उल हक, बबलू राठौर, महेश पाण्डेय, नसीम कुरैशी, कुलदीप राठौर, कपिल यादव, गोविंद राजपूत, देवेंद्र चौरसिया, लता माधव, प्रताप ठाकुर, शेख पप्पू सहित अनेक काँग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, आभार नगर काँग्रेस अध्यक्ष कमलेश बथरे ने किया।

