सोहागपुर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और कल्याण के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को याद करते हुए स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया। थाना सोहागपुर के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

