नर्मदापुरम / गुरुवार 29 जनवरी से भारतीय किसान संघ महिला संयोजिका जिला महिला अभ्यास वर्ग मध्य भारत प्रांत का जिला नर्मदापुरम में प्रारंभ हुआ। अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित, जयपुर से श्रीमती गिरिजा देवी ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला उज्जैन से विदिशा भोपाल आरोन सभी जिलेवार तहसील से मातृशक्ति अभ्यास वर्ग करेगी जो चार सत्रों में अभ्यास वर्ग होगा। 30 तारीख को जिसमें प्रथम सत्र में मंजू दीक्षित अखिल भारतीय महिला प्रमुख भारतीय किसान संघ की कार्य पद्धति संकल्पना विषय पर उद्बोधन देगी। द्वितीय सत्र में गिरजा भारतीय किसान संघ के प्रमुख उत्सव एवं महेश चौधरी का उद्बोधन प्राप्त होगा, इसके बाद भोजन सत्र रहेगा। अंतिम और चौथे सत्र में संभाग संयोजिका श्रीमती चित्रा हरने महिलाओं पर उद्बोधन देगी। श्रीमती आरती राजपूत जिला संयोजिका नर्मदा पुरम भारतीय किसान संघ की विचारधारा को गीत के माध्यम व्यक्त करेगी। भारतीय किसान संघ के प्रमुख वक्ता के रूप में उद्बोधन देगी। जिला संयोजिका नर्मदापुरम श्रीमती आरती राजपूत ने बताया कि हम सभी जिलो, तहसीलो से आई सभी मात्रृशक्ति का मध्य भारत प्रांत के जिला अभ्यास वर्ग में हार्दिक अभिनंदन करते है, नारी शक्ति जागेगी, सारी समस्या भागेगी।

