
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, मध्य प्रांत द्वारा आयोजित भोपाल में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नर्मदापुरम जिले की कबड्डी टीम को उत्साहपूर्वक गुरुवार को रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, आत्मबल एवं संगठनात्मक भावना को मजबूत करते हैं। टीम के खिलाड़ियों ने पूर्ण निष्ठा एवं मेहनत से खेलते हुए जिले एवं संगठन का नाम रोशन करने का संकल्प लिया। रेलवे स्टेशन पर टीम को विदा करते समय जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा एवं नगर मंत्री किशोर गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। टीम में मनीष नायर, उत्तम कीर, कृष्णा सैनी, आशीष कीर, क्रतिकेश चौरे, मयंक मेरह, देवांश साहू एवं राज मीणा शामिल हैं।

