
नर्मदापुरम / विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB G RAM G अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नर्मदापुरम में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। अभियान जिला प्रभारी प्रसन्न हर्णे ने बताया कि सम्मेलन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा विधायकगण डॉ. सीतासरन शर्मा, ठाकुर विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी सहित जिला पदाधिकारी, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, VB G RAM G जिले की टोली, मंडल टोली के संयोजक व सह-संयोजक, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल प्रभारी, किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व निगम अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला संयोजक व सह-संयोजक तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यगण सहभागिता करेंगे।

