


माखननगर / गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर द्वारा संचालित भारत उदय गुरुकुल स्कूल गूजरवाड़ा में सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा का पूजन कर ध्वजारोहण विष्णु पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर ग्राम के गणमान्य नागरिक प्रताप सिंह यादव सरपंच, भगवान दास यादव जनपद सदस्य, देवनारायण यादव, सुरेश यादव,धरमदास साधराम, गौतम विंजौलिया, पुष्पेन्द्र पटेल एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहें। बच्चों द्वारा सामूहिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिन्हें माखननगर से पधारें वरिष्ठ समाजसेविओं दीपक वर्मा, संजय वर्मा, सुदेश मालवीय, चंचल खंडेलवाल, कैलाश भगोरिया, उल्लास पाटनी, शैलेन्द्र तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार दिए। इस अवसर पर भारतीय सेना सेवा निवृत्त बृजमोहन यादव मानगांव एवं विजय शंकर यादव गूजरवाडा का सम्मान संस्था अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव, मनोज परसाई, हर्ष तिवारी, वीरेंद्र यादव, सतीश यादव, गेंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, शुभम् यादव, रोहित यादव किशोर कहार, पूनमचंद यादव ने किया। इस अवसर पर रामकुमार दभाडिया प्रदीप यादव, चंद्रमोहन यादव, रीता यादव, यशोदा यादव, वैशाली चौरे, रक्षा यादव, पूजा यादव, पायल यादव, जगदीश यादव रामस्नेही यादव सीताराम यादव ग्रामवासी शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे मंच संचालन हर्ष तिवारी बछवाड़ा एवं मनोज परसाई ने किया, सभी का आभार नीतिराज सिंह यादव ने माना।

