

नर्मदापुरम / कलचुरी कलार समाज की महिलाओं द्वारा परंपरागत हल्दी-कुमकुम पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक उखाने बोले गए सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पुष्पा, कांता, संगीता, संजू, मंजू, कंचन सोनाली, रीना, शोभा, अर्चना, भारती चौकसे, शशि राय, टीना परसानिया, मोना शिवहरे सहित अनेक सामाजिक महिलाएं शामिल हुईं।

