सिवनी मालवा / मंगलवार को सिवनी मालवा के वार्ड 9 भामाशाह मार्ग सिद्धेश्वर मंदिर पर दिव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा सत्संग का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन सिध्दीविनायक महिला मंडल के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास भीलट देव महंत गोविंद दास हैं। कथा में सुख और दुख सुख कहां मिलता है और दुख कहां मिलता है, बुरे कर्मों का परिणाम दुख होता है और अच्छे कर्मों का परिणाम सुख होता है। यदि हम अच्छे कर्म करेंगे तो सदैव सुखी रहेंगे और बुरे कर्म करेंगे तो जीवन में दुख हमें बार-बार आता रहेगा। इसलिए सच्चा सुख और सच्चा आनंद भगवान की शरण में है। हमें सदैव भगवान की शरण में रहना चाहिए यह ज्ञान यज्ञ पांच दिवसीय हैं, जिसमें सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं।

