
नर्मदापुरम / सपाक्स स्पीक संस्था ने सहायक संचालक महिला बाल विकास झूठी शिकायत करने को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। सोमवार को पीपल चौक पर एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में एस पी आफिस में जाकर भारत सरकार द्वारा जारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यू.जी.सी. काले कानून को वापस लेने विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा न बनने दें। संविधान के अनुच्छेद -14 समानता के अधिकारों की रक्षा करने एवं वर्ग भेद को समाप्त कर भारत की एकता एवं अखंडता को संरक्षित करने का महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस अधीक्षक को संजय जैन सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास जिला नर्मदापुरम के विरूद्ध शिकायत की निष्पक्ष जांच करायें जाने हेतु प्रथक से ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता संगठन के जिला अध्यक्ष अरूण दीक्षित, लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद तिवारी लघुवेतन कर्मचारी, संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राजपूत, समाज सेवी बद्री प्रसाद कौरव, अरूण दुबे, संस्था के जिला प्रवक्ता केशरी सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष नवीन चन्द्र दुबे, सचिव अमित जायसवाल, उपकोषाध्यक्ष तरूण लोवंशी, सौरभ भट्ट, रश्मि वर्मा, कु. जयवाला निगम, जिला अध्यक्ष आउटसोर्स कर्मचारी संघ वैशाली मेहतो, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा , सह सचिव शैलेन्द्र शर्मा, नर्मदा प्रसाद चौरे, बृजमोहन सिंह राजपूत , आशुतोष दुबे संगठन मंत्री राजेश यादव, अंकित शर्मा, सौरभ साहू, पंकज राय, अमित गौर, आशु पटेल, मलखान सिंह यादव , ओम् प्रकाश आदि लोगों ने वाहन रैली व ज्ञापन में भाग लिया।

