
नर्मदापुरम / शहरी परियोजना के सेक्टर 01 वार्ड नंबर 2 के केन्द्र क्रमांक 4 में मंगल दिवस अंतर्गत बाल चौपाल में जन्मदिवस का आयोजन हुआ। जिसमें भूमि सूर्यवंशी, जायश यादव, पिशा गुप्ता तीन बच्चों का केक काटकर जन्मदिवस मनाया एवं उपहार वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रीता सराठे, सहायिका श्रीमती शारदा सराठे, बच्चों के अभिभावक, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

