

नर्मदापुरम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू पार्क में ऐ मेरे प्यारे वतन देश भक्ति गीत का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान देश भक्ति के तराने गूंजे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुई। इस देशभक्ति संगीत कार्यक्रम में ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, संदेशे आते है, भारत का रहने वाला हूँ, ये मेरा इंडिया, मेरी शान तिरंगा है जैसे गीत गायक कलाकारों ने गाए। गणतंत्र दिवस पर हुई इस संगीत की शाम में नेहरू पार्क आए लोग भी देश भक्ति संगीत में रंगे दिखे और सभी ने देशभक्ति गीत सुने। कार्यक्रम में नर्मदापुरम के आलावा जिले के अन्य शहरों से भी अतिथि कलाकार पहुंचे और उन्होंने अपनी देशभक्तिमय प्रस्तुति दी। एमएमएस म्यूजिक स्टूडियो इटारसी से अनिल झा, मनोज सिंह राठौर, ज्योत्सना राठौर, अनीता राठौर, भागवती सिंह, मुकेश शुक्ला, वंदना, हेमलता दावंडे, वंदना चौधरी, मुकेश सरदाना, चाँदनी शुक्ला तथा इटारसी से ही रोहित नागे, दिनेश चौरे ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं सुरीला नर्मदापुरम से कमल झा, हरीश मांझी, कमल सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह राजपूत (सरपंच), सूरज तलरेजा, मनोज यादव, आनंद मोहन शुक्ला, भारती शुक्ला, डॉ नैना सोनी, कंचन बानोधा, हिमांशी परिता, नितिन परिता, विनय रैकवार, मोनल हर्णे, शाहिद खान, राखी रोहर, राजीव रोहर, मनोहर सोनी, बलराम सोलंकी, आशीष शुक्ला, संजीव सक्सेना, प्रीति सक्सेना, मनीष दुबे, माधवी दुबे ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रकाश आहूजा ने किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने सभी गायक कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

