

नर्मदापुरम / मंगलवार सुबह हाउसिंग बोर्ड में एक महिला एक महिला पानी की टंकी के ऊपर अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ चढ़ गई। जब लोगों ने देखा तो प्रशासन को फोन किया। मौके पर तहसीलदार ने आकर उक्त महिला को समझाया कि उसकी जो भी परेशानी है, वह दूर की जाएगी इसके बाद वह टंकी से नीचे उतर आई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला का पारिवारिक विवाद घटना की मुख्य वजह है, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया। तहसीलदार समय पर पहुंच गई और उस महिला को समझा बुझाकर नीचे उतार लिया।

