
नर्मदापुरम / जिला किसान कांग्रेस द्वारा किसानी समस्याओं को लेकर निरंतर किसान साथियों से संवाद के माध्यम से तवा, कछार, मरोड़ा, डंगरवाडी रेत क्षेत्र में सब्जी लगाने वाले किसान साथियों से उनकी किसानी आजीविका से जुड़ी परेशानियों पर विस्तार से मुलाकात,चर्चा की गई। जिसमें प्रमुखता से जमीन कटाव, खाद की उपलब्धता, पट्टा नवीनीकरण, सब्जियों का समर्थन मूल्य किये जाने, रेत श्रमिक बोनस, पारिश्रमिक राशि की समस्याएं सामने आई जिसे लेकर शीघ्र ही सभी किसान साथियों के साथ मिलकर इन मुद्दों को सरकार, प्रशासन के सामने रखा जाएगा। किसान साथियों से मुलाकात चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज जिला अध्यक्ष हेमचंद कश्यप, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मालवीय, माखन नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत यादव, उमेश यादव, विजय मालवीय उपस्थित रहे।

