
नर्मदापुरम / शहर में मंगलवार सुबह से ही बैंक बंद रहे, जिसकी वजह से बैंक में लेनदेन करने वालों को परेशान होते देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के कोविड के बाद सभी कार्यालय के 5 दिन कार्य करने के आदेश की तरह ही बैंक को भी 5 दिन कर दिवस किया जाए। उक्त मांग के को देखते हुए आज बैंकों की हड़ताल रही। बता दें कि बैंक में दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहती है और बाकी शनिवार खुली रहती है। जिस वजह से महीने में बैंक कर्मचारियों को तीन दिवस अधिक कार्य करना पड़ता है।

