
नर्मदापुरम / पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली में 77 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रजनी यादव एवं पार्षद नरेंद्र पटेल की उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती एवं भारत माता पूजन, राष्ट्रगान, विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नृत्य, गीत, कविता, भाषण एवं नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्राचार्या श्रीमती आशा मंडले द्वारा स्वागत एवं उद्बोधन किया गया। मंच संचालन श्रीमती मीनाक्षी सोनी एवं श्रीमती श्रद्धा गौर द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिकाएँ श्रीमती आशा अग्रवाल, श्रीमती प्रभा यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत परेड ग्राउंड शाला के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो एवं पी. टी. में सहभागिता की। अंत में प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

