नर्मदापुरम / गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को स्थानीय माथुर वैश्य भवन मेँ ध्वजारोहन कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष गुप्ता और अध्यक्षा श्रीमती रेखा गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता मेँ हुआ। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजा रोहण ख्याति गुप्ता पुत्री श्रीमती नीति गुप्ता से करवाया गया। सभी ने राष्ट्रगीत और देश भक्ति के गीत गए और फिर देश की आना बान और शान बनी रहे, उसके लिए सदा प्रयास करेँगे। इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सचिव श्रीमती अनीता कपिल गुप्ता भी उपस्थित रही।

