

नर्मदापुरम / देश के 77वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व वार्ड क्रमांक 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता दीपक दीक्षित ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। आंगनबाड़ी परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों, स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंत में सभी ने राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में दीपक दीक्षित ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक, संवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने देश की आज़ादी के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आज़ादी हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। दीपक दीक्षित ने कहा कि हमें हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए, क्योंकि सत्य, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों से ही एक मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम के दौरान दीपक दीक्षित ने छोटे-छोटे बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि “आगे चलकर यही बच्चे देश का भविष्य बनेंगे। इस अवसर पर श्याम रघुवंशी कमलेश लोबशी, संतोष लोवंशी,विष्णु मालवीय, नर्मदा गौर, गेंदालाल राजपूत, ओमप्रकाश लोवंशी, आजाद लोवंशी, तुषार लोवंशी, सतीश सराठे, जितेंद्र राजपूत, शंकर तंवर, मुकेश गोयल, लोकेश गोयल, अर्चना गोयल, अनिता गोयल, सुरेश लखोरे, जयनारायण सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता झरानिया, आंगनबाड़ी सहायिका सायरा बी सहित अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

