

नर्मदापुरम / जीवा किड्स किंगडम स्कूल के छोटे चैंपियन छात्रों ने देशभक्ति के नारे, ऊर्जावान नृत्य और प्यारे गीतों से सबका दिल जीत लिया। डॉ. ए पी त्रिपाठी (डायरेक्टर) ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या निधि त्रिपाठी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर भाषण दिया और बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। बच्चों ने शानदार डांस भी किया और रोल प्ले एक्ट भी किया। नम्रता बजपई मम ने भी भाषण दिया। अंत में सभी ने मिलकर जन गण मन गाया। कार्यक्रम से सभी बच्चे बहुत खुश हुए।

