

नर्मदापुरम / क्षत्रिय राठौर युवा सेना द्वारा मां नर्मदा जन्मोत्सव पर रणछोड़ मंदिर घाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर चुनरी चढ़ाईं। जिला अध्यक्ष दीप्ति राठौर द्वारा बताया गया कि हमारे संगठन और राठौर समाज द्वारा संकल्प लिया कि मां नर्मदा को स्वच्छ रखने के लिए क्षत्रिय राठौर युवा सेना द्वारा नर्मदा स्वच्छ अभियान चलाएंगे जो हफ्ते में एक दिन रविवार को रहेगा। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र राठौर द्वारा बताया गया कि मां नर्मदा जन्मोत्सव पर अमर चौक पर प्रसादी के साथ चाय , पानी भी वितरण किया गया । जिसमें क्षत्रिय राठौर युवा सेना जिला अध्यक्ष श्रीमति दीप्ति राठौर, श्रीमती पूनम राठौर (महामंत्री), नरेश राठौर (महामंत्री), लोकेश राठौर (महामंत्री), अजय राठौर (मंत्री), कुनाल राठौर (मंत्री), प्रशांत राठौर (मंत्री), देवेन्द्र राठौर (मीडिया प्रभारी), श्रीमती पूजा राठौर (कोषाध्यक्ष), श्रीमती प्रीति राठौर, श्री मनोज राठौर, श्री चिंटू राठौर, हितेश राठौर, सुमित राठौर, हेमंत राठौर, जगदीश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, श्रीमती भारती राठौर, श्रीमती संगीता राठौर श्रीमती, श्रीमति रेखा राठौर, श्रीमती किरण राठौर, श्रीमती शिवानी राठौर, श्रीमती, प्रीति राठौर एवं अन्य समस्त राठौर बंधु उपस्थित रहे।

