

नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शांतिकुंती डांगी घाट पर मां नर्मदा जन्मोत्सव मनाया गया। इसकी मुख्य विशेषता पर्यावरण मां की स्वच्छता पवित्रता का ध्यान रखा गया। वृक्षों के ऊपर हेनिंग दीप बनाकर वृक्ष की डाली पर मिट्टी के दीपक प्रज्वलित किए गए व 1000 वृक्ष पर दीप लगाये गए।
*मां नर्मदा के जल में दीपक प्रभावित नहीं किया*
मां नर्मदा की किनारे दीपक सजाकर अनेक आकृतियां तैयार की है। हजारों श्रद्धालुओ मातृशक्ति ने पूजन भजन का आनंद लिया। सुबह अभिषेक पूजन आचार्य पंडित नरेश परसाई के द्वारा अभिषेक संपादित किया गया। नीलकमल, अनेक प्रकार के पुष्प दूध, दही, अभिषेक किया गया। भारत विकास परिषद के सामान्य सदस्य एवं श्रद्धालु के द्वारा धर्म लाभ लिया गया।

