


माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर ने ग्राम कोटगांव द्वारा निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा का किया स्वागत नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव ने सर्वप्रथम नर्मदा मैया की प्रतिमा एवं चुनरी का किया पूजन तथा जल पान करवाया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गूजरवाडा गेंदालाल यादव शुभम् गोस्वामी, भगवानदास यादव जनपद सदस्य, शुभम् यादव, नीतेश यादव, चंद्रभूषण यादव, गजेन्द्र यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

