




नर्मदापुरम / प्रति वर्षअनुसार इस वर्ष भी नर्मदा जन्मोत्सव 2026 को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में नहीं आने से अचानक स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप के आने पर मुख्यमंत्री के होर्डिंग शहर से जगह-जगह से उतर कर राव अजय प्रताप सिंह के होर्डिंग लगाए गए। सुबह मुख्यमंत्री के होर्डिंग लगे थे और शाम को परिवहन मंत्री के। पर जिन समर्थकों ने मुख्यमंत्री के पोस्टर लगवाए थे उनके चेहरे निराशा से भर गए। शहर में मां नर्मदा का प्रकटोत्सव और नगर गौरव दिवस हर्षोल्लास, श्रद्धा और आस्था से मनाया गया। मां नर्मदा जयंती पर सेठानी घाट सहित सभी घाटों पर विशेष साज सज्जा की गई थी। मुख्य आयोजन सेठानी घाट पर हुआ। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह सर्किट हाउस घाट से जलपरी से जल मंच तक पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन किया। जल मंच से उन्होंने मां नर्मदा की विशेष पूजा अर्चना की और दूध से महाअभिषेक किया।
*उमड़ पड़ा जनसैलाब, गूंज उठे हर हर नर्मदे जयकारे*
नर्मदा जयंती पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा । शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने नर्मदा की पूजा अर्चना की। मुख्य कार्यक्रम में सेठानी घाट के जलमंच से आयोजित हुआ। जहां पर महाभिषेक किया गया। इसके साथ ही सर्किट हाउस घाट से पर्यावरण के अनुकूल आटे और पत्तों से बनाए गए दिए जगमगाएं। घाट और जल में रोशनी की अविरल धारा जगमग हो उठी।
*निकली शोभायात्रा, वाटर लेजर शो और म्यूजिकल फाउंडेशन का हुआ प्रदर्शन*
रविवार को मां नर्मदा प्राकटोत्सव कार्यक्रम नित्य आरती समिति एवं प्राचीन श्री नर्मदा मंदिर द्वारा आयोजित किया गया। दोपहर को मां नर्मदा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो श्री मां नर्मदा मंदिर मोरछली चौक होते हुए सेठानी घाट पहुंची। दो दिवसीय कार्यक्रम जिले में भव्य रूप से आयोजित किया गया । इस दौरान वाटर लेजर शो और म्यूजिकल फाउंडेशन का भी प्रदर्शन किया । इसमें मां नर्मदा की गाथा दिखाई गई। चहुंओर रोशनी की छटा बिखर गई।
*जिला और स्थानीय प्रशासन के इंतजाम , पुलिस, होमगार्ड ने संभाली व्यवस्था*
जिला और स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। चप्पे चप्पे पर पुलिस और होमगार्ड, एसडीईआरएफ के जवान सहित वॉलिंटियर्स मौजूद थे । सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने पार्किंग, यातायात, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था चाक-चौबंद की थी और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पहले से तैयारी की गई थी। जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हुई और नर्मदा जयंती महोत्सव धूमधाम और आस्था से मनाया गया।
*भोपाल चौराहे पर मां नर्मदा की प्रतिमा का लोकार्पण*
शहर के एंट्री गेट भोपाल तिराहे पर मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की प्रतिमा और त्रिशूल का लोकार्पण किया । यहां पर मां नर्मदा की प्रतिमा विराजमान की गई है। मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की प्रतिमा और त्रिशूल का लोकार्पण किया।
*महोत्सव में विशिष्टजन हुए शामिल*
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, सांसद माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक प्रेम शंकर, ठाकुरदास नागवंशी, भाजपा अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

