


नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में विशेष फॉरेस्ट ट्रेक का शुभारंभ हुआ। मध्य प्रदेश पर्यटन और जिला प्रशासन के सहयोग से Gypsy Adventures द्वारा 24 से 26 जनवरी तक यह ट्रेक आयोजित किया जा रहा है, जो पचमढ़ी से शुरू होकर सतपुड़ा क्षेत्र के घने जंगलों के बीच होगा। यह ट्रेक एक “वॉकिंग सफ़ारी” का अनुभव है, जो केवल सतपुड़ा में संभव है। इस ट्रेक में पूरे भारत से 25 ट्रेकर्स भाग ले रहे हैं, जिनमें मुंबई, पुणे, हैदराबाद, नागपुर, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों से ट्रेकर्स शामिल हैं। पुणे के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर जीवन कदम भी इस अभियान का हिस्सा हैं और अपनी यात्रा के अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। ट्रेक के दौरान प्रतिभागियों को जंगल में कैंपिंग, बर्ड वॉचिंग, स्टार गेज़िंग और अन्य यूनिक नेचर एक्सपीरियंस का अवसर मिलेगा। Gypsy Adventures की अनुभवी टीम द्वारा इस अभियान को लीड किया जा रहा है और सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सेफ्टी प्रोटोकॉल्स सुनिश्चित किए गए हैं। ट्रेकिंग के शुभारंभ में जिप्सी एडवेंचर्स के संचालक आदित्य धुत ने ट्रेकिंग के नियम बताए और मध्यप्रदेश टूरिज्म के ए आर एम जैसवाल और नीलाम्बर के मैनेजर अनिल राय ने ट्रेकिंग के टिप्स दिए।

