


नर्मदापुरम / इस वर्ष 2026 में हम 77 वा गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। इसी के उपलक्ष में जिला कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 9:00 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी पार्षदगणों, मातृशक्ति एवं कांग्रेस संगठन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ से सुबह 9:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय उपस्थित होगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

