


नर्मदापुरम / मॉं नर्मदा सहयोग संस्था एवं वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की शाखा ने मॉं नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर मॉं नर्मदा को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए स्थानीय सेठानी घाट पर मॉं नर्मदा की पूजन करने आये श्रद्धालुओं को आटे की दीपक एवं कपड़े के बने थैली वितरित की एवं घाट पर लगे दुकानदारों को भी प्रदान किये ताकि वह श्रद्धालुओं को दे सके एवं मॉं नर्मदा प्रदूषण से बच सके। आयोजन में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की महिला सम्भागीय अध्यक्ष एवं मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रेडक्रास सोसायटी के चेयर मेन अरुण शर्मा, रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव, जॉन आजाद, मनीष नीता ओशीन, सुषमा गुप्ता, उषा अग्रवाल, ममता कुशवाहा, वंदना शर्मा, सुनीता अग्रवाल, रेखा गोयल, विपासा दास, कल्पना वरमैया आदि उपस्थित थी। सभी ने मिलकर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।

