


नर्मदापुरम / शहर में आज नर्मदा जयंती का महोत्सव मनाया जा रहा है , लेकिन दूसरी ओर अतिक्रमणकारियों ने भी हद कर दी है। शहर के कोरी घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर के सामने बीच रास्ते पर दुकानदारों ने दुकान सजा ली है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। महिला पुरुष और बच्चे गिर रहे हैं। रास्ता नहीं होने से भीड़ बढ़ रही है और यातायात प्रभावित हो रहा है। नर्मदा जयंती के चलते सुबह से ही घाटों पर भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु पूजन अर्चन कर रहे हैं लेकिन बीच रास्ते में दुकान लगने से श्रद्धालु निकल नहीं पा रहे हैं और उन्हें दिक्कत हो रही है। अतिक्रमण कर यह दुकान यहां सजा ली गई है अब प्रशासन को कार्रवाई कर रास्ता खुलवाना चाहिए। यहां पर शहर सहित आसपास के लोग पहुंच रहे हैं । गौरतलब है कि आज नर्मदा जयंती के अवसर पर घाट पर कार्यक्रम किया जा रहे हैं लेकिन रास्ता क्लियर नहीं होने से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। अतिक्रमणकारियों ने दुकान बीच में सजा ली है अब स्थानीय प्रशासन को कार्यवाही कर दुकान हटाना चाहिए ताकि श्रद्धालु घाट तक आराम से पहुंच सके।
*पुलिस प्रशासन हटाए अतिक्रमण*
चित्रगुप्त मंदिर के सामने लगी दुकान से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पुलिस प्रशासन यातायात और मौजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी आग्रह है कि आवागमन अवरुद्ध न हो श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसलिए तत्काल दुकान हटाई जाए । दुकान में भीड़ होने के कारण बुजुर्ग महिला और बच्चे परेशान हो रहे हैं। निकलने का रास्ता नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है।

