

इटारसी / ग्राम सोनतलाई में पिछले सात दिनों से चल रहे गोंडी कोयापुणेम कथा एवं गोंडी जागरण कार्यक्रम के दौरान श्री गजानन साउंड एंड लाइट्स के संचालक एवं पत्रकार तुषार सपकाल का समिति द्वारा विशेष सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। समिति द्वारा बताया गया कि श्री गजानन साउंड एंड लाइट्स की ओर से पूरे कार्यक्रम में उत्कृष्ट साउंड एवं लाइट्स सेवा प्रदान की गई। कथा एवं जागरण के दौरान साफ़ और मधुर ध्वनि व्यवस्था तथा आकर्षक लाइटिंग से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का विशेष अनुभव हुआ। पत्रकार तुषार सपकाल ने समर्पण भाव से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी बेहतरीन साउंड क्वालिटी और लाइट्स व्यवस्था की सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। समिति ने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवाभावी सहयोगियों की वजह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा और भव्यता और बढ़ जाती है।

