

नर्मदापुरम / शनिवार दिनांक 24/01/20260 को जन शिक्षा केंद्र मिसरोद का जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोलरिया में किया गया। जिसमें नीडल अधिकारी के एस वाडिवा, सह सहजकर्ता अफरोज अली उपस्थित रहे। जनशिक्षा केंद्र मिसरोद के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शालओं में कक्षा 3 से 5 पढ़ाने वाले शिक्षक उपस्थित रहे । इसी प्रकार जनशिक्षा केंद्र एस पी एम के अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद शासकीय माध्यमिक शाला एस पी एम नर्मदापुरम में आयोजित किया गया । जन शिक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम की समस्त शालाओं के कक्षा 3 से 5 पढ़ाने शिक्षकों ने सहभागिता। सहजकर्ता श्रीमती संगीता पिपले, मॉडल अधिकारी श्रीमती विधा ठाकुर, संस्था प्रमुख अखिलेश पाठक, जनशिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार उपस्थित रहे। शैक्षिक संवाद में दोनों जनशिक्षा केंद्रों में कक्षा 3 से 5 में जोड़ घटाव, शाब्दिक, इबारती प्रश्नों पर कार्य, शैक्षिक संवाद के डिजाइन सिद्धांत एवम् उद्देश पर 30:70 के अनुपात में संवाद किया गया। अंत में उपस्थित शिक्षकों को सहजकर्ता द्वारा सभी शिक्षकों को पोस्टवर्क करने को दिया गया।

